देश

जानें क्यों प्रताप सारंगी को कहते हैं दूसरा मोदी, जिनके स्वागत में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था राष्ट्रपति भवन

प्रताप सारंगी को सोशल मीडिया पर ओडिशा का मोदी नाम से जाना जाता है. घास-फूस का घर, आने जाने के लिए साइकिल और पेंशन की राशि को गरीब बच्चों के लिए दे देना. मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुये ओडिशा के सांसद प्रताप सारंगी को अपनी इसी सादगी के लिए जाना जाता है

जानें क्यों प्रताप सारंगी को कहते हैं दूसरा मोदी, जिनके स्वागत में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था राष्ट्रपति भवन
सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ( फोटो क्रेडिट - फेसबुक )

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक भव्य समारोह में मोदी व उनके मंत्रिमंडल के 57 सदस्यों ने शपथ ली. इस बार के मंत्रिमंडल में कुछ ऐसे नाम थे जो कट गए तो कुछ नए जुड़ गए. वैसे पीएम मोदी हमेशा अपने फैसलों से सभी चौंका देते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. एस. जयशंकर के बाद एक और भी नाम है ओडिशा के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी (Pratap Chandra Sarangi) का, जिनकी चर्चा खूब है. 64 साल के प्रताप चंद्र सारंगी शपथ ग्रहण के लिए मंच पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट तेज़ हो गई. प्रताप चंद सारंगी 542 सांसदों में सबसे गरीब आर्थिक रुप से कमजोर सांसद हैं

प्रताप सारंगी को सोशल मीडिया पर ओडिशा का मोदी नाम से जाना जाता है. घास-फूस का घर, आने जाने के लिए साइकिल और पेंशन की राशि को गरीब बच्चों के लिए दे देना. मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुये ओडिशा के सांसद प्रताप सारंगी को अपनी इसी सादगी के लिए जाना जाता है. अब 64 साल के हो चुके प्रताप सारंगी ने कभी साधु बनना चाहा था और वह एकांत जीवन बिताना चाहते थे लेकिन उनका समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव उनको मोदी मंत्रिमंडल में ले आया.

सारंगी लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे हैं और इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बालासोर संसदीय सीट से बीजद प्रत्याशी रबींद्र कुमार जेना को 12,956 मतों से हरा दिया था. बता दें कि धानमंत्री के साथ-साथ 57 लोगों ने मंत्री पद की भी शपथ ली, जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:- PM कैबिनेट में एस. जयशंकर सबसे चौंकाने वाला नाम, पहली बार चीन में मिले थे मोदी

इन मंत्रियों ने ली शपथ

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के नेता राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा नेता नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा और निर्मला सीतारमण, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता रामविलास पासवान, भाजपा नेता नरेंद्र तोमर, रविशंकर प्रसाद, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गहलोत, पूर्व राजनयिक सुब्रह्मण्यम जयशंकर, भाजपा नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेता स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रह्लाद जोशी, महेंद्र पांडे, शिवसेना नेता अरविंद गणपति सावंत, भाजपा नेता गिरिराज सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में संतोष कुमार गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद येसो नाइक, डॉ. जितेंद्र सिंह, किरण रिजिजू, प्रह्लाद सिंह पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख एल. मांडविया ने शपथ ली.

राज्यमंत्री के रूप में फग्गनसिंह कुलस्ते, अश्विनी कुमार चौबे, अर्जुन राम मेघवाल, जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, दानवे रावसाहेब दादाराव, जी. किशन रेड्डी, पुरोषत्तम रूपाला, रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालियान, धोत्रे संजय शामराव, अनुराग ठाकुर, अंगाड़ी सुरेश चन्नाबासप्पा, नित्यानंद राय, रतनलाल कटारिया, वी. मुरलीधरण, रेणुका सिंह सरुटा, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी और देबाश्री चौधरी ने शपथ ली. ( इनपुट आईएएनएस )

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).