Bihar Politics: नीतीश कुमार पर PK का हमला, कहा- BJP-NDA से नाता नहीं तो राज्यसभा में उपसभापति का पद छोड़ें

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के संपर्क में हैं और अगर स्थिति की मांग होती है तो वह फिर से पार्टी के साथ गठजोड़ कर सकते हैं. प्रशांत किशोर ने बताया कि नीतीश कुमार ने JDU सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के जरिए भाजपा के साथ बातचीत की एक लाइन खुली रखी है.

शनिवार को प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि "नीतीश कुमार जी अगर आपका बीजेपी/एनडीए से कोई लेना-देना नहीं है तो अपने सांसद को राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें.आपके पास हर समय दो रास्ते नहीं हो सकते." उन्होंने कहा, 'लोगों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि जब भी ऐसी परिस्थितियां आती हैं, तो वह भाजपा में वापस जा सकते हैं और भाजपा के साथ काम कर सकते हैं.'