पीएम Narendra Modi का बड़ा ऐलान, राजीव गांधी खेल रत्न की जगह अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा खेल रत्न पुरस्कार
नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 6 अगस्त: देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट करते हुए बताया है कि, 'देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए. लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है.'