Mann Ki Baat 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षकों से अपील, कहा- नई शिक्षा नीति का लाभ छात्रों तक पहुचाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लाभ छात्रों तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों से अपील की है. उन्होंने रविवार को मन की बात में आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस की चर्चा करते हुए कोरोना काल में शिक्षकों की भूमिका की सराहना की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कुछ दिनों बाद, पांच सितंबर को हम शिक्षक दिवस मनाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 30 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लाभ छात्रों तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों से अपील की है. उन्होंने रविवार को मन की बात में आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस की चर्चा करते हुए कोरोना काल में शिक्षकों की भूमिका की सराहना की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कुछ दिनों बाद, पांच सितंबर को हम शिक्षक दिवस मनाएंगे. हम सब जब अपने जीवन की सफलताओं को, अपने जीवन की यात्रा को देखते हैं तो हमें अपने किसी न किसी शिक्षक की याद अवश्य आती है.

तेजी से बदलते हुए समय और कोरोना के संकट काल में हमारे शिक्षकों के सामने भी समय के साथ बदलाव की एक चुनौती लगती है. मुझे खुशी है कि हमारे शिक्षकों ने इस चुनौती को न केवल स्वीकार किया, बल्कि उसे अवसर में बदल भी दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पढ़ाई में तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कैसे हो, नए तरीकों को कैसे अपनाएं, छात्रों को मदद कैसे करें, यह हमारे शिक्षकों ने सहजता से अपनाया है और अपने स्टूडेंट्स को भी सिखाया है.

यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को किया संबोधित, कहा- कोरोना संकट के बावजूद खरीफ की फसल की बुवाई पिछले साल के मुकाबले सात फीसद ज्यादा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज, देश में, हर जगह कुछ न कुछ इनोवेशन हो रहे हैं. शिक्षक और छात्र मिलकर कुछ नया कर रहे हैं. मुझे भरोसा है कि जिस तरह से देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, हमारे शिक्षक इसका भी लाभ छात्रों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Maharashtra SIR Campaign: महाराष्ट्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को मिली रफ्तार, 87.79% फॉर्म वितरित, 60.44% रिकॉर्ड हुए डिजिटाइज

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Score Update: हरारे में टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड