Lok Sabha Election 2024: 'पूर्णिया से नामांकन वापस लें पप्पू यादव' निर्दलीय चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने दिया अल्टीमेटम
Pappu yadav | Credit- IANS

Lok Sabha Election 2024: हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बिहार के नेता पप्पू यादव को अपनी ही पार्टी का साथ नहीं मिल रहा है. दरअसल, गुरुवार को उन्होंने बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था. इसके बाद अब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अल्टीमेटम दिया है. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने पप्पू यादव से नॉमिनेशन वापस लेने के लिए कहा है. अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान किसी को भी निर्देलीय नामांकन दाखिल करने की इजाजत नहीं देता है. कोई ऐसा करता है तो कांग्रेस पार्टी उसे स्वीकार नहीं करेगी.

पूर्णिया से नामांकन वापस लें पप्पू यादव: कांग्रेस