पी. चिदंबरम ने GST में लगातार बदलाव पर उठाए सवाल, कहा- कल तक जीएसटी की एकल मानक दर एक बेवकूफाना विचार था

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (GST) प्रणाली के घोषित लक्ष्यों में किए गए बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे क्यों बदला जा रहा है......

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (GST) प्रणाली के घोषित लक्ष्यों में किए गए बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे क्यों बदला जा रहा है. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने लगातार ट्वीट Tweet करते हुए कहा, "कल तक जीएसटी की एकल मानक दर एक बेवकूफाना विचार था. कल से यह सरकार का घोषित लक्ष्य है." उन्होंने कहा, "कल तक जीएसटी की उच्चतम दर 18 फीसदी अव्यवहारिक थी.

कल से कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की 18 फीसदी उच्चतम दर की वास्तविक मांग सरकार का घोषित लक्ष्य हो गई है." उन्होंने कहा, "कल तक, मुख्य आर्थिक सलाहकार की मानक दर को 15 फीसदी करने की आरएनआर रिपोर्ट कूड़ेदान में थी. कल इसे निकाला गया और विदेश मंत्री की मेज पर पेश किया गया और तुरंत स्वीकार कर लिया गया."

पूर्व वित्त मंत्री ने ये ट्वीट वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) के सोमवार को यह संकेत देने के दो दिनों बाद ही किए हैं कि देश में अंतत: जीएसटी की मानक दर एक ही हो सकती है. उन्होंने कहा था कि जल्द ही लग्जरी और 'सिन गुड्स' (Seen Goods) को छोड़कर अन्य सभी वस्तुओं पर 28 फीसदी जीएसटी स्लैब खत्म किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: GST काउंसिल की बैठक में इन चीजों पर कम हुआ टैक्स, जानें किस पर मिली कितनी छूट

उन्होंने एक फेसबुक (Facebook) पोस्ट में यह भी कहा कि मानक दर 12 से 18 फीसदी के बीच हो सकती है. जेटली का जीएसटी ब्लॉग तीन हिंदी भाषी राज्यों - छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और राजस्थान (Rajsthan) के चुनाव परिणाम आने के एक पखवाड़े के बाद आया है. 2019 के आम चुनाव से कुछ महीनों पहले आए ये चुनाव परिणाम केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के पक्ष में नहीं रहे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड