खजुराहों से सपा की एकमात्र प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा - यह सरेआम लोकतंत्र की हत्या है
Akhilesh yadav | Credit- ANI

मध्य प्रदेश के खजुराहो सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया है.जानकारी के अनुसार मतदाता सूची में नाम को लेकर वोटर लिस्ट की प्रमाणित कॉपी संलग्न नहीं की गई थी. इस पर पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया. इसपर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि खजुराहो सीट से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है. यह भी पढ़े :आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बीजेपी पर निशाना,कहा- जो 400 पार का नारा देते है, उन्हें इस बार बिहार की धरती धुल चटाने का काम करेगी -Video

पढ़े ट्वीट  :