देश

Odisha Assembly Elections Exit Poll 2024 Live Streaming On News18 Odia: ओडिशा में बनी रहेगी नवीन पटनायक की सरकार या बीजेपी मारेगी बाजी, न्यूज 18 ओडिया पर देखें एग्जिट पोल के सटीक नतीजे

ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटों पर एक साथ चुनाव हो रहा है. यहां राज्य की सत्तारूढ़ बीजेडी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है. आज शाम 6 बजे के बाद ओडिशा में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे News18 Odia चैनल पर आने लगेंगे, जहां आप एग्जिट पोल लाइव देख सकते हैं.

Odisha Assembly Elections Exit Poll 2024 Live Streaming On News18 Odia: ओडिशा में बनी रहेगी नवीन पटनायक की सरकार या बीजेपी मारेगी बाजी, न्यूज 18 ओडिया पर देखें एग्जिट पोल के सटीक नतीजे
File Photo

Odisha Assembly Elections Exit Poll 2024 Live Streaming On News18 Odia: ओडिशा में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटों पर एक साथ चुनाव हो रहा है. यहां राज्य की सत्तारूढ़ बीजेडी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है. चुनावों से पहले बीजेपी के लिए पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ताबड़तोड़ प्रचार किया था. कांग्रेस के लिए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रचार की बागडोर संभाली थी. वहीं बीजेडी के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनके सहयोगी वीके पांडियन ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था. अब राज्य में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव के 4 जून को ही एक साथ नतीजे आएंगे.

नतीजों से पहले सबकी नजर अब एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी है. आज शाम 6 बजे के बाद ओडिशा में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे News18 Odia चैनल पर आने लगेंगे, जहां आप एग्जिट पोल लाइव देख सकते हैं.

यहां देखें लाइव:

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 40.09 फीसदी मतदान (Watch Video)

2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेडी को 21 में से 12 सीटें, बीजेपी को 8 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिली थी. वहीं विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने 147 में से 112 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. इस दौरान बीजेपी के खाते में सिर्फ 23 सीटें आईं थी. वर्तमान स्थिती की बात करें तो ओडिशा में बीजू जनता दल, बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. सीएम नवीन पटनायक के बारे में ऐसी छवि है कि वह जमीन से जुड़े नेता हैं. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी भी यहां लोगों का भरोसा जीतने में कामयाबी पा सकते हैं.

एग्जिट पोल क्या होते हैं?

फाइनल रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल के जरिए चुनाव में हार-जीत का अनुमान मिलता है. यह एक जनमत सर्वेक्षण जैसा ही होता है, जो चुनाव नतीजों की एक झलक देते हैं. एग्जिट पोल तैयार करने के लिए वोटिंग से पहले लोगों से पूछा जाता है कि वे किसे वोट देने का इरादा रखते हैं. इसके बाद मतदान केंद्र से बाहर मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया. इसी अधार पर इसके आंकड़े बनाए जाते हैं.हालांकि, एग्जिट पोल के आंकड़े कभी सही तो कभी गलत साबित होते रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).