'नई सोच' वाले नए पाकिस्तान को नई कार्रवाई करनी चाहिए: भारत

भारत (India) ने शनिवार को कहा कि अगर पाकिस्तान 'नई सोच के साथ नया पाकिस्तान' होने का दावा करता है तो, उसे उसकी धरती पर आतंकवादी (Terrorist) समूहों और उनके ढांचे के विरुद्ध 'नई कार्रवाई' करनी चाहिए

प्रवक्ता रवीश कुमार (Photo Credit- IANS)

नई दिल्ली:  भारत (India) ने शनिवार को कहा कि अगर पाकिस्तान 'नई सोच के साथ नया पाकिस्तान' होने का दावा करता है तो, उसे उसकी धरती पर आतंकवादी (Terrorist) समूहों और उनके ढांचे के विरुद्ध 'नई कार्रवाई' करनी चाहिए और अपने दावे के अनुसार सीमा-पार आतंकवाद (Cross Border Terrorism) को समाप्त करना चाहिए.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार (Raveesh Kumar) ने मीडिया से कहा, "हम पाकिस्तान को शब्दों से परे विश्वसनीय, सत्यापित और निरंतर कार्रवाई करने के लिए मजबूर करने के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को मनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर ढृढ़ बने हुए हैं."

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर हमारी कार्रवाई सफल रही: प्रवक्ता रवीश कुमार

उन्होंने कहा, "हमने जिम्मेदारी और परिपक्वता के साथ कार्रवाई की है और करेंगे. हमारे सशस्त्र बल लगातार कड़ी नजर बनाए हुए हैं और राष्ट्र व इसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट