Kangana Ranaut: कंगना रनौत पर भद्दे पोस्ट को लेकर ऐक्शन में NCW, चुनाव आयुक्त से की सुप्रिया श्रीनेत की शिकायत (View Tweet)
NCW | Credit- X

Kangana Ranaut: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. NCW ने सोशल साइट X पर लिखा कि राष्ट्रीय महिला आयोग, सुप्रिया श्रीनेत और एच.एस.अहीर के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है. दोनों लोगों ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की थी. ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भारत के चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है.