देश

MP: 'मेरे शब्द शायद मोदी जी को पसंद नहीं आए', भोपाल से टिकट कटने पर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का छलका दर्द

प्रज्ञा सिंह ठाकुर से जब पूछा कि उनका टिकट क्यों काटा गया? तो उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि मैंने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया जो पीएम मोदी को....

MP: 'मेरे शब्द शायद मोदी जी को पसंद नहीं आए', भोपाल से टिकट कटने पर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का छलका दर्द

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी. भाजपा ने 34 सिटिंग सांसदों का टिकट काटा है, जिसमें भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से इस बार आलोक शर्मा को टिकट दिया है. पार्टी ने मध्य प्रदेश की 29 सीटों में 24 पर प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है.

प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं. जब मीडिया ने उनसे पूछा कि उनका टिकट क्यों काटा गया? तो उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि मैंने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया जो मोदी जी को पसंद नहीं आए.' प्रज्ञा ने कहा, 'यह संगठन का निर्णय है, इसमें यह नहीं सोचना चाहिए कि क्यों टिकट कटा, कैसे कटा. मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांगा है.'

प्रज्ञा ठाकुर पर एक बार पीएम मोदी नाराज भी हो गए थे. उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड्से को 'सच्चा देशभक्त' बताया था, जिसपर मोदी ने कहा था कि वह उन्हें माफ नहीं कर पाएंगे.

ठाकुर ने कहा, "हो सकता है मैंने जो कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया जो मोदी जी को पसंद नहीं आए और उन्होंने कहा था कि मुझे माफ नहीं करेंगे लेकिन मैंने उसके लिए पहले ही माफी मांग ली थी. मेरा सत्य बोलना विरोधियों और कांग्रेस के लोगों को खटकता है और मेरी आड़ लेकर वो मोदी जी पर प्रहार करते हैं." प्रज्ञा ठाकुर आज भी अपने गोड्से वाले बयान को सही मानती है. उन्होंने कहा कि, "मैंने सत्य कहा लकिन मिडिया ने उसे विवादित बयान कहकर मुद्दे को हवा दी.'

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'मेरा पार्टी छोड़ने का कोई विचार नहीं है. संगठन जो जिम्मेदारी मुझे देगा मैं उसे निभाऊंगी और जहां मेरी जरूरत होगी मैं वहां उपलब्ध रहूंगी.'

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).