Video: बीएसपी प्रमुख मायावती पर आपत्तिजनक बयान पर बोले सांसद चंद्रशेखर आजाद; कहा ,' ऐसे बीजेपी विधायक को जूते मारने चाहिए'
Credit -(Twitter -X)

Video: कुछ दिन पहले बीजेपी विधायक ने बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती पर एक आपत्तिजनक बयान दिया था. जिसपर अखिलेश यादव ने इसे अपमानजनक बताया था. इसके बाद अब आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बयान दिया है.कानपुर पहुंचे आजाद ने बीजेपी विधायक पर बयान देते हुए कहा की ,' उस विधायक को जूते से पीटना चाहिए. भाजपा के कुछ नेताओं के दिमाग खराब हो गए है. वह अपनी हैसियत से ज्यादा बोलने लगे है. आजाद ने आगे कहा की ,' अपने नेताओं को खुश करने के चक्कर में ये भूल जाते है की इसके परिणाम क्या होंगे. उन्होंने कहा की बहनजी हमारी आदर्श है , हमारी नेता है, उनका कोई अपमान करेगा तो आजाद समाज पार्टी और भिम आर्मी के लोग उससे हिसाब -किताब करेंगे. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @patrkaarsurya नाम के यूजर ने शेयर किया है. ये भी पढ़े :Chandra Shekhar Azad’s Letter: चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी को लिखा पत्र, पुलिस भर्ती परीक्षा जल्द कराने की उठाई मांग

चंद्रशेखर आजाद का बीजेपी विधायक पर आपत्तिजनक बयान