देश

मेरा बूथ सबसे मजबूत: पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं के साथ किया महासंवाद, कहा- दुश्मन के खिलाफ हर भारतीय दीवार बनकर खड़ा हो

पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आज एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है. देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है.

मेरा बूथ सबसे मजबूत: पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं के साथ किया महासंवाद, कहा- दुश्मन के खिलाफ हर भारतीय दीवार बनकर खड़ा हो
पीएम मोदी (Photo credit: ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ (Mera Booth Sabse Mazboot) अभियान के तहत नमो एप के जरिए देश भर के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं, वॉलंटियर्स और समर्थकों के साथ महासंवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के साथ-साथ दुश्मनों का मकसद होता है कि हमारी प्रगति रुक जाए, गति रुक जाए, देश थम जाए और उनके इस मकसद के सामने हर भारतीय को दीवार बन कर खड़ा होना है. प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर को निशाना बनाया गया और उसके बाद पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरा देश आज एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है. देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है. पूरा देश आज सेना के साथ खड़ा है. उन्होंने प्रत्येक देशवासी से आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के महान यज्ञ में वो जिस भी दायित्व के साथ जुड़े हुए हैं उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते चलें, वो पहले से अधिक गति से काम करें.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकी हमले के साथ-साथ दुश्मनों का एक मकसद ये भी होता है कि हमारी प्रगति रुक जाए, हमारी गति रुक जाए, हमारा देश थम जाए. उनके इस मकसद के सामने हर भारतीय को दीवार बन कर खड़ा होना है. उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे, काम करेंगे और जीतेंगे और कोई भी विकास के हमारे कार्य में बाधा नहीं डाल सकता. उन्होंने कहा कि पूरा देश आज एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है. दुनिया हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति को देख रही है. हमारी सेनाओं के सामर्थ्य पर हमें भरोसा है. इसलिए बहुत आवश्यक है कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे उनके मनोबल पर आंच आए. या हमारे दुश्मनो को हम पर अंगुली उठाने का मौका मिल जाए. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: कर्नाटक सीएम कुमारस्वामी बोले- देवगौड़ा को पीएम बनाने को देश तैयार, राहुल गांधी की दावेदारी को किया खारिज!

उन्होंने कहा कि हमारा देश नई नीति और नई रीति के साथ अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में जुटा हुआ है. भारत का युवा आज उत्साह से परिपूर्ण है, देश के किसान से लेकर देश के जवान तक सभी को ये विश्वास मिला है कि नामुमकिन अब मुमकिन है. मोदी ने कहा कि देश के भीतर और देश की सीमा पर दिन रात एक कर रहे, एक-एक वीर बेटे और वीर बेटी के प्रति हम कृतज्ञ हैं.

भाषा इनपुट

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2019 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).