राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के लिस्ट में मनमोहन सिंह शामिल, राहुल-सोनिया का नाम नहीं

राजस्थान उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. लेकिन इस लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल नहीं है. यहां तक कि गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नाम भी इस लिस्ट में शामिल नहीं है.

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह (Photo Credits: PTI/FB)

राजस्थान उपचुनाव (Rajasthan Bypolls) के लिए कांग्रेस (Congress) ने गुरुवार को स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. लेकिन इस लिस्ट में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) का नाम शामिल नहीं है. यहां तक कि गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) और अहमद पटेल जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नाम भी इस लिस्ट में शामिल नहीं है. स्टार प्रचारकों के लिस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट का भी नाम है.

बहरहाल, स्टार प्रचारकों के लिस्ट में मनमोहन सिंह का नाम आने से कई लोगों को हैरानी हुई है. हालांकि, यह बता दें कि मनमोहन सिंह हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं. उल्लेखनीय है कि राजस्थान के नागौर जिले की खींवसर (Khinwsar) और झुंझुनू जिले की मंडावा (Mandawa) विधानसभा सीटों के उपचुनाव होना है. यह भी पढ़ें- राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, CM अशोक गहलोत ने दी बधाई.

दोनों विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. बताते चलें कि कांग्रेस ने खींवसर सीट पर पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा और मंडावा सीट पर रीटा चौधरी को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mamata Banerjee Illegal Infiltrators Row: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘घुसपैठियों को नहीं बचा पाएंगी ममता बनर्जी’

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड