बीजेपी पार्टी ने हमारे अकाउंट के करीब 300 करोड़ रुपए फ्रीज कर दिए, हम चुनाव कैसे लड़ेंगे -मल्लिकार्जुन खड़गे -Video
Credit- ( ANI, Twitter X )

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा, पार्टी इस समय पैसे की कमी से जूझ रही है. कांग्रेस ने जिन बैंक खातों में डोनेशन से मिला पैसा रखा था, भाजपा सरकार ने उन अकाउंट को फ्रीज कर दिया है. यह हमारी पार्टी का पैसा था जो आम लोगों ने चंदे के रूप में दिया था. अब हमारे पास चुनावों के लिए पैसा नहीं है. उन्होंने कहा की करीब 300 करोड़ रुपए को फ्रीज किया गया है. विपक्ष के अकाउंट को बंद किया गया है. खड़गे ने इसको लेकर जांच की मांग की है. उनका कहना है की, ' हमारे खातों को बंद किया गया है , तो उनके खातों को भी बंद किया जाए. यह भी पढ़े :ED के माध्यम से एक्सटोर्शन किया गया, इलेक्टोरल बॉन्ड से 60 प्रतिशत फंड बीजेपी को मिला – प्रियंका चतुर्वेदी :Video

देखें वीडियो :