Maharashtra Elections 2024: स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अणुशक्ति नगर से लडेंगे चुनाव, NCP शरद पवार गुट से मिला टिकट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एनसीपी (शरद पवार गुट) ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. NCP ने बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को अनुषक्ति नगर से उम्मीदवार बनाया है.
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एनसीपी (शरद पवार गुट) ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. NCP ने बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को अणुशक्ति नगर से उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले फहाद समाजवादी पार्टी से जुड़े थे और उसकी युवा इकाई, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.
एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल ने रविवार को ऐलान किया कि फहाद अहमद अब एनसीपी (SP) में शामिल हो गए हैं और उन्हें अनुषक्ति नगर से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है.
तीसरी लिस्ट में इन 9 उम्मीदवारों को दिया टिकट
1. करंजा - ज्ञायक पटणी
2. हिंगणघाट - अतुल वांदिले
3. हिंगणा - रमेश बंग
4. अणुशक्तीनगर - फहाद अहमद
5. चिंचवड - राहुल कलाटे
6. भोसरी - अजित गव्हाणे
7. माझलगाव - मोहन बाजीराव जगताप
8. परळी - राजेसाहेब देशमुख
9. मोहोळ - सिद्धी रमेश कदम
दूसरी सूची में उतारे थे 22 उम्मीदवार
इससे पहले NCP ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (26 अक्टूबर) को 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी विधायक संदीप क्षीरसागर को बीड से मैदान में उतारा गया था. वहीं नासिक के डिंडोरी से सुनीता चारोस्कर को विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाया गया है, जिन्हें अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने मैदान में उतारा है.
अब तक 76 प्रत्याशियों का ऐलान
शरद पवार गुट की एनसीपी ने अभी तक 76 उम्मीदवारों की घोषणा की है. महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

