बीजेपी के साथ जारी 'सत्ता संघर्ष' के बीच संजय राउत ने कहा- हम ही बनाएंगे महाराष्ट्र की कुंडली, शिवसेना के पास आज भी इतनी ताकत
महाराष्ट्र में भारतयी जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के बीच गतिरोध अभी भी जारी है. इस बीच, शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा, 'महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे. कुंडली में कौन सा ग्रह कहां रखना है और कौन से तारे जमीन पर उतारने हैं, किस तारे को चमक देना है, इतनी ताकत आज भी शिवसेना के पास है.'
महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारतयी जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) के बीच गतिरोध अभी भी जारी है. इस बीच, शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने बुधवार को कहा, 'महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे. कुंडली में कौन सा ग्रह कहां रखना है और कौन से तारे जमीन पर उतारने हैं, किस तारे को चमक देना है, इतनी ताकत आज भी शिवसेना के पास है.' उन्होंने कहा, 'कोई भी व्यक्ति जिसके पास 145 का बहुमत (Majority) है, चाहे वह कोई राजनेता या विधायक हो, महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री (Chief Minister) बन सकता है. राज्यपाल (Governor) 145 आंकड़ा रखने वाले या सबसे बड़ी पार्टी को आमंत्रित करेंगे, लेकिन उन्हें सदन के पटल पर बहुमत साबित करना होगा.'
इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फिर से राज्य बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. इस बैठक में सभी 105 नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक उपस्थित थे. यह बैठक दक्षिण मुंबई के विधान भवन में हुई. यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: बीजेपी-शिवसेना के बीच तकरार बढ़ी, संजय राउत ने कहा- आज दोनों पार्टियों के बीच होने वाली बैठक को उद्धव ठाकरे ने किया रद्द.
उधर, महाराष्ट्र में शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायक गुरुवार को विधायक दल का नेता चुनेंगे. शिवसेना के एक नेता ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में एक बैठक मध्य मुंबई स्थित शिवसेना भवन में आयोजित होगी.
Sanjay Raut, Shiv Sena: Anybody who has the majority of 145, be it any politician or MLA, can become the Chief Minister of Maharashtra. Governor will invite whoever has the figure of 145 or the largest party, but even they have to prove majority on the floor of the house. https://t.co/BPjYNRAury
— ANI (@ANI) October 30, 2019
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का अगली सरकार में सत्ता बंटवारे को लेकर सहयोगी बीजेपी के साथ 24 अक्टूबर से ही खींचतान चल रहा है, जब चुनाव नतीजे घोषित हुए थे. शिवसेना बीजेपी के साथ समान अवधि के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2019 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

