देश

आदित्य ठाकरे 'सूर्ययान' है, एक दिन जरूर बनेंगे मुख्यमंत्री- शिवसेना नेता संजय राउत का दावा

युवासेना प्रमुख आदित्य उद्धव ठाकरे ने सोमवार को फिर से कहा कि वह 21अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे.

आदित्य ठाकरे 'सूर्ययान' है, एक दिन जरूर बनेंगे मुख्यमंत्री- शिवसेना नेता संजय राउत का दावा
आदित्य ठाकरे (Photo Credits: IANS)

मुंबई: युवासेना प्रमुख आदित्य उद्धव ठाकरे ने सोमवार को फिर से कहा कि वह 21अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. आदित्य ने यहां सोमवार की शाम पार्टी की एक बैठक में उत्साह के साथ कहा, "मैं चुनाव लड़ रहा हूं..मैंने बड़ा कदम उठाया है. मेरे लिए यह बड़ा क्षण है और ऐतिहासिक है. मेरे खिलाफ किसी को खड़ा होने दीजिए, यह उसका अधिकार है. मैं भयभीत नहीं हूं, क्योंकि मुझे भरोसा है कि आप मुझे हारने नहीं देंगे."

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षो में शिवसेना ने आम जनता के फायदे के लिए बहुत सामाजिक सेवा की है और इसी आधार पर वह चुनाव में खड़े हो रहे हैं.

आदित्य ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच घोषणा की, "यह फैसला मेरे लिए नहीं है, बल्कि लोगों के लिए और जनता को न्याय दिलाने के लिए है. यह हमारे लिए नया महाराष्ट्र बनाने का समय है. यह मेरे मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं, बल्कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई है."

यह भी पढ़े- महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना एक साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव, महागठबंधन का किया ऐलान- सीटों के बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने आदित्य ठाकरे के फैसले का स्वागत किया. राउत ने कहा, "तकनीकी त्रुटि के कारण हाल में 'चंद्रयान' चंद्रमा पर उतर नहीं सका. लेकिन आदित्य 'सूर्ययान' है, जो निश्चित तौर पर लैंड करेगा." शिवसेना और बीजेपी के सीट बंटवारे को लेकर हालांकि दुविधा अभी बनी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2019 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).