महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019: निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक के बाद 19 या 20 सितंबर को हो सकता है तारीखों का ऐलान

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के तारीखों की घोषणा इस सप्ताह के अंत तक होने की संभावना है. दरअसल, चुनाव आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार और बुधवार को कई समीक्षा बैठकों के लिए महाराष्ट्र का दौरा करेगा. एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव के तारीखों की घोषणा गुरुवार या शुक्रवार, 19 या 20 सितंबर को की जा सकती है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Elections 2019) के तारीखों की घोषणा इस सप्ताह के अंत तक होने की संभावना है. दरअसल, चुनाव आयोग (Election Commission) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार और बुधवार को कई समीक्षा बैठकों के लिए महाराष्ट्र का दौरा करेगा. हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव के तारीखों की घोषणा गुरुवार या शुक्रवार, 19 या 20 सितंबर को की जा सकती है. उन्होंने कहा कि हमें मतगणना सहित चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कम से कम 35 दिनों की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि हमें इसे दिवाली (27 अक्टूबर) से पहले पूरा करना होगा.

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयोग का एक दल महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुंबई आएगा. चुनाव आयोग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों का दल मुंबई में चुनाव प्रक्रिया के प्रमुख पक्षकारों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा. सुनील अरोड़ा के साथ चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा मंगलवार की शाम को मुंबई पहुंचेंगे. यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: शरद पवार ने किया सीट बंटवारे का ऐलान, कहा- 125-125 सीटों पर लड़ेंगी कांग्रेस और NCP.

इस दौरान चुनाव अयोग का दल दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों व विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक करेगा. उल्लेखनीय है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को पूरा हो रहा है. इसके पहले नई विधानसभा का गठन होना अनिवार्य है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना