महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-सबसे अधिक वोटों से जीतेंगे आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी-शिवसेना जुट गयी है. इसी कड़ी में दोनों ही पार्टियों ने शुक्रवार को एक साथ मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे मौजूद रहे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में आदित्य ठाकरे रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और सीएम देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits-ANI Twitter)

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2019) की तैयारी में बीजेपी-शिवसेना जुट गयी है. इसी कड़ी में दोनों ही पार्टियों ने शुक्रवार को एक साथ मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis), शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray), युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे (Yuva Sena Chief Aaditya Thackeray) सहित बीजेपी-शिवसेना (BJP-Shiv Sena) के तमाम नेता मौजूद रहे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Election) में आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे.

सीएम फडणवीस (Devendra Fadnavis) यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि हमें गठबंधन में रहना होगा और यह चुनाव हम जीतेंगे. दूसरी ओर मंच पर मौजूद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी और शिवसेना दोनों भाई-भाई है. यह भी पढ़े-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: आदित्य ठाकरे लड़ेंगे मुंबई की वर्ली सीट से चुनाव, ठाकरे परिवार से पहले सदस्य होंगे चुनाव लड़ने वाले

देवेंद्र फडणवीस ने कहा-सबसे अधिक वोटों से जीतेंगे आदित्य ठाकरे-

शिवसेना प्रमुख ने आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) की मुख्यमंत्री को लेकर लगातार उठ रही मांग पर कहा कि राजनीति में पहला कदम यह नहीं है कि आपको इस राज्य का सीएम बनना है. आदित्य ने सिर्फ राजनीति में एंट्री ली है और यह सिर्फ शुरुआत है. गौर हो कि आदित्य ठाकरे चुनावी मैदान में उतरने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने आगे कहा कि बीजेपी, शिवसेना और अन्या दलों के गठबंधन ‘महायुति’ को चुनाव में जीत मिलेगी. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि वह बीजेपी के बागी उमीदवारों से अगले दो दिनों में अपना नामांकन वापस लेने के लिए कहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड