महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: शरद पवार ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- उनके पास हर सवाल का एक ही उत्तर है अनुच्छेद 370
प्रदेश में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने, ‘‘चूंकि भाजपा के पास कोई भी ठोस काम दिखाने के लिए नहीं है और इसलिए वह जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की बीन बजा रही है. जब इसे वापस लिया गया तो कश्मीर में कुछ लोगों ने इसका विरोध किया.’’
पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के पास सभी प्रश्नों का एक ही उत्तर है ‘‘जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को वापस लेना.’’ प्रदेश में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने, ‘‘चूंकि बीजेपी के पास कोई भी ठोस काम दिखाने के लिए नहीं है और इसलिए वह जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की बीन बजा रही है. जब इसे वापस लिया गया तो कश्मीर में कुछ लोगों ने इसका विरोध किया.’’
पवार ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि वहां के लोगों को विश्वास में लिया जाए.’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘इससे (निरस्त किये जाने पर) हम लोग भी खुश हैं. कोई शिकायत नहीं है. मैंने सार्वजनिक तौर पर इसे समर्थन दिये जाने की घोषणा की थी लेकिन उन्होंने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) मेरी राय पर सवाल खड़े किये.’’
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में भविष्य में इन युवा नेताओं का सूबे की सियासत में होगा दबदबा
बता दें कि महाराष्ट्र में इसी महीने की 21 तारीख को चुनाव होने है. नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे. ऐसा अनुमान है कि दीवाली के बाद नई सरकार बन जाएगी. फ़िलहाल राज्य में बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन की सरकार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2019 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

