लोकसभा चुनाव 2019: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 39 सीटों पर की प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के बाद आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने 39 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. सुभासपा ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने 39 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया...
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अलग होने के बाद आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने 39 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. सुभासपा ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने 39 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया. राजभर ने अपनी इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं. ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "हम पूर्वांचल की धरती पर अपने सभी उम्मीदवारों के पक्ष में सभाएं भी करेंगे. हमे उम्मीद है कि हमारी पार्टी के विजेता उम्मीदवार सरकार बनाने में उपयोगी भूमिका में रहेंगे."
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा आज भी है. लेकिन अपना दल को दो सीटें देने के बावजूद अब तक हमें एक भी सीट देने को राजी नहीं हुए. मुझे बुलाकर भाजपा के सिम्बल पर लड़ने के लिए समझाया जा रहा है. मैं अपने संगठन को खत्म कर भाजपा के सिम्बल पर चुनाव नहीं लड़ूंगा. मैंने सूबे की 39 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है."
यह भी पढ़ें: BJP Foundation Day: आज है भारतीय जनता पार्टी का 39वां स्थापना दिवस, जानिए 1980 से लेकर अब तक का पूरा सफर
राजभर ने कहा कि वह समाज में अपनी उचित हिस्सेदारी न पाने वालों को टिकट देंगे और वह अपने उम्मीदवारों के प्रचार-प्रसार के लिए नहीं लड़ रहे हैं. राजभर ने सपा-सपा को दागा जा चुका कारतूस बताया. उन्होंने कहा, "भाजपा ने सिर्फ हमें विधायक नहीं बनाया, हमने भी उनके सैकड़ों विधायक बनाए हैं."
टिकट पाने वालों में धरौहरा-राममूर्ति अर्कवंशी, सीतापुर-सुनील अर्कवंशी, मोहनलालगंज-विजय गौड़, लखनऊ-बब्बन राजभर, रायबरेली-अभय पटेल, अमेठी-जितेंद्र सिंह, सुल्तानपुर- कौशिल्या राजभर, प्रतापगढ़-विजय सिंह चौहान, बांदा-अनोखेलाल आरक, फतेहपुर-राजेश यादव, फूलपुर-उपेंद्र निषाद, इलाहाबाद-शिव कुमार प्रजापति, बाराबंकी-विश्वनाथ प्रताप निराला, फैजाबाद-रमाकांत कश्यप, अम्बेडकरनगर- आरपी सिंह, कैसरगंज-कन्हैया धनगर पाल, श्रावस्ती-वेद प्रकाश राजभर, गोंडा-शीला चौहान.
डुमरियागंज- रामनिवास राजभर, बस्ती-विनोद राजभर, संतकबीर नगर- सतीश कुमार राजभर, महाराजगंज-मुरली मनोहर राजभर, गोरखपुर- राधेश्याम सैथवार, कुशीनगर-राजू राजभर, देवरिया- अजय सिंह, बांसगांव-सुरेश राम, लालगंज-दिलीप सरोज, आजमगढ़-यशवंत सिंह उर्फ विक्की सिंह, जौनपुर- बृजेश कुमार प्रजापति, मछलीशहर- ममता बनवासी, घोसी-महेंद्र राजभर, सलेमपुर-राजाराम राजभर, बलिया-विनोद तिवारी, गाजीपुर-मेजर रामजी राजभर, चंदौली- बैजनाथ राजभर, वाराणसी- सिद्धार्थ राजभर, भदोही-राहुल बारी, मिजार्पुर-दरोगा बियार, राबर्ट्सगंज-कैलाश नाथ कोल शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

