देश

शिवसेना नेता संजय राउत की भविष्यवाणी, कहा- किसी एक पार्टी को नहीं मिलेगा बहुमत, NDA की बनेगी सरकार

संजय राउत ने कहा कि जो चित्र मेरे सामने है, इस देश में किसी एक पार्टी की सत्ता अब नहीं आएगी. सत्ता आएगी एनडीए की.

शिवसेना नेता संजय राउत की भविष्यवाणी, कहा- किसी एक पार्टी को नहीं मिलेगा बहुमत, NDA की बनेगी सरकार
संजय राउत (Photo Credits- ANI)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के तीसरे चरण (Third Phase) के मतदान के दौरान शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने नतीजों को लेकर भविष्यवाणी की है, संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि जो चित्र मेरे सामने है. इस देश में किसी एक पार्टी की सत्ता अब नहीं आएगी. सत्ता आएगी नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) की, हम सब एनडीए के सहयोगी हैं और एनडीए की सरकार बनने जा रही है. बता दें कि मंगलवार को देश में तीसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है. इस चरण में देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 117 सीटों पर मतदान हो रहा है.

तीसरे चरण में महाराष्ट्र की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. तीसरे चरण में मंगलवार को जिन 14 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रही है उनमें जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले शामिल हैं. यह भी पढ़ें- वोट कैसे करें #India: गूगल ने डूडल के जरिए बताया कैसे करें मतदान, समझाई वोटिंग की पूरी प्रक्रिया

सूबे में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन और विपक्षी दल कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गठबंधन के बीच है. गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं. सभी 543 सीटों के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).