लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज बुधवार को मध्य प्रदेश की यात्रा पर आ रहे हैं...
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज बुधवार को मध्य प्रदेश की यात्रा पर आ रहे हैं. दोनों नेता होशंगाबाद (Hoshangabad) संसदीय क्षेत्र में अपने-अपने दलों के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर तीन बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से इटारसी पहुंचकर, रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. सभा साढ़े तीन बजे से है.
वहीं, कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे और यहां से होशंगाबाद के पिपरिया में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे. इस सभा में मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे. यह सभा साढ़े चार बजे होने वाली है.
Tags
संबंधित खबरें
Assam Assembly Election 2026: बीजेपी ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी से लड़ेंगे चुनाव
BJP Meeting: दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, पश्चिम बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा
West Bengal Elections 2026: बीजेपी की पहली सूची जारी, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी; 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित
Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 65 नामों का ऐलान
\