लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी के आक्रामक तेवर हुए और भी तेज, वाराणसी के अलावा इन सीटों पर दे सकती हैं बीजेपी को कड़ी टक्कर
इस समय कांग्रेस की सबसे लोकप्रिय नेता में प्रियंका गांधी का ही नाम सबसे ऊपर है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि प्रियंका गांधी किस सीट से चुनाव लड़ेंगी. प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इस बीच प्रियंका गांधी किस सीट से चुनाव लड़ेगी इसको लेकर भी अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं.
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए कांग्रेस की तरफ से ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान से दम भरकर कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम कर रही हैं. 'गंगा यात्रा' से अयोध्या दौरे तक प्रियंका 'मोदी सरकार' को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. इस समय कांग्रेस की सबसे लोकप्रिय नेता में प्रियंका गांधी का ही नाम सबसे ऊपर है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि प्रियंका गांधी किस सीट से चुनाव लड़ेंगी. प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है. वहीं प्रियंका का कहना है कि अगर पार्टी कहेगी तो जरुर चुनाव लड़ूंगी. प्रियंका ने अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान के दौरान कहा की मेरी इच्छा पार्टी के लिए काम करने की है.
इस बीच प्रियंका गांधी किस सीट से चुनाव लड़ेगी इसको लेकर भी अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. प्रियंका के आक्रामक तेवरों को देखते हुए माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें सीधे पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से मैदान में उतार सकती है. इसी बीच प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने को लेकर खुद से एक बड़ा बयान दिया है. यह भी पढ़ें- मुख्तार अब्बास नकवी का प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस को इस राजनीतिक पर्यटन का फायदा नहीं मिलेगा
क्या प्रियंका देगीं पीएम मोदी को टक्कर?
सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी से एक पार्टी कार्यकर्ता ने चुनाव लड़ने की अपील की और कहा कि आप लड़िए पूरे पूर्वांचल में हवा बनेगी. इसपर प्रियंका गांधी ने हंसते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि वाराणसी से लड़ जाऊं क्या? हालांकि प्रियंका ने यह बातें मजाकिया लहजे में कही लेकिन उनकी यह बातें कांग्रेस की किसी बड़ी रणनीति की ओर इशारा कर रही हैं. बता दें कि वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. साल 2014 में पीएम मोदी ने यहां से चुनाव लड़कर बड़ी जीत हासिल की थी.
गोरखपुर और फूलपुर से चुनाव लड़ने की अटकले
वाराणसी के अलावा गोरखपुर और फूलपुर सीट के लिए भी प्रियंका गांधी के नाम की अटकलें तेज हैं. गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है. वे यहां से कई बार सांसद रह चुके हैं. हालांकि, पिछले साल हुए उपचुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. प्रियंका गांधी अगर यहां से चुनाव लड़ती हैं तो वह सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश में बीजेपी को उनके ही गढ़ में टक्कर देंगी. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी इलाहाबाद या फूलपुर से भी प्रियंका को चुनावी मैदान में उतार सकती हैं. इलाहाबाद में महिलाओं और युवा वोटरों की संख्या ज्यादा है ऐसे में प्रियंका उन्हें आकर्षित कर सकती हैं. 2014 के चुनाव में ये सीट बीजेपी के खाते में गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2019 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

