देश

लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश के खरगोन में बोले पीएम मोदी- अबकी बार 300 पार, फिर एक बार मोदी सरकार

खरगोन में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं

लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश के खरगोन में बोले पीएम मोदी- अबकी बार 300 पार, फिर एक बार मोदी सरकार
पीएम मोदी (Photo Credits: ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं. इस बार आप सिर्फ एक वोट नहीं डालने वाले बल्कि एक विकसित और नए भारत की नींव डालने वाले हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सरकार बनाने के लिए होता है. राजनीतिक दल और उम्मीदवार आपसे अपनी-अपनी नीयत और नीति के हिसाब से वोट मांगते हैं. लेकिन 2019 का चुनाव अन्य चुनावों से भिन्न है. इस चुनाव का नेतृत्व जनता कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के इन्हीं निर्माता के उत्साह का परिणाम है कि देश आज कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामरूप पूरा देश कह रहा है- 'अबकी बार, मोदी सरकार' और 3-4 दिन से मैं सुन रहा हूं- 'अबकी बार, 300 पार.' उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी प्रतिबद्धता को भरपूर जन समर्थन मिला है. ये देश की भावना है कि आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाए. यह भी पढ़ें- खरगोन लोकसभा सीट: बीजेपी जीत की हैट्रिक तो वहीं कांग्रेस वापसी का कर रही है दावा, 19 मई को जनता करेगी फैसला

देखें वीडियो-

पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये सेवक आदिवासी समाज की पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और जन-जन की सुनवाई के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्ष में बीज से लेकर बाजार तक की एक मजबूत व्यवस्था बनाने के लिए जो उठाए कदमों को हम और गति देने वाले हैं. 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).