देश

मुस्लिम वोटरों से अपील कर फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान विवादित टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग ने कई नेताओं को नोटिस भेजा है. इसी लिस्ट में अब कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम जुड़ गया है.

मुस्लिम वोटरों से अपील कर फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब
पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Photo: IANS)

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान विवादित टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग ने कई नेताओं को नोटिस भेजा है. इसी लिस्ट में अब कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम जुड़ गया है. दरअसल एक चुनावी रैली में सिद्धू ने मुसलमानों को एकजुट होकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की. उनके इस बयान पर आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

चुनाव आयोग ने मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट होकर पीएम मोदी को हराने के लिये वोट करने की अपील करने के कारण कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया. आयोग ने कहा कि सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के लिये लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है.

आयोग ने कहा कि सिद्धू ने राजनीतिक प्रचार के लिये धार्मिक संदर्भों के जिक्र पर उच्चतम न्यायालय की रोक की भी अवहेलना की है. कांग्रेस नेता को नोटिस का जवाब देने के लिये 24 घंटे का समय दिया गया है.

यह भी पढ़े- लोकसभा चुनाव 2019: मायावती ने प्रचार पर लगाई गई रोक को लेकर चुनाव आयोग पर लगाया यह आरोप

गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले बिहार के कटिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी तारिक अनवर के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे सिद्धू ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से एकजुट होकर महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने की अपील की. कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था ‘मैं आपको चेतावनी देना आया हूं मुस्लिम भाइयों, ये बांट रहे हैं आपको. ये यहां ओवैसी जैसे लोगों को लाकर एक नई पार्टी साथ में खड़ी कर आप लोगों के वोट बांट कर जितना चाहते हैं. अगर तुमल लोग एकट्ठे हुए, एक जुट होकर वोट डाला तो मोदी सुलट जाएगा.'

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).