देश

Lok Sabha Election Results 2024: बीजेपी को धोखा नहीं देंगे नीतीश कुमार! जेडीयू ने पलटी मारने की खबरों का किया खंडन

JDU फिलहाल 15 सीटों पर आगे चल रही हैं. ऐसे में कांग्रेस चाहती है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाए. हालांकि जेडीयू ने इन खबरों का खंडन कर दिया है.

Lok Sabha Election Results 2024: बीजेपी को धोखा नहीं देंगे नीतीश कुमार! जेडीयू ने पलटी मारने की खबरों का किया खंडन

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. बीजेपी को 241 सीटों पर आगे चल रही है. हालांकि अकेले भाजपा को बहुमत हासिल नहीं होती दिख रही है. वहीं उनके गठबंधन NDA को 295 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार की JDU भी इस अलांयस का हिस्सा है. JDU फिलहाल 15 सीटों पर आगे चल रही हैं. ऐसे में कांग्रेस चाहती है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाए. हालांकि जेडीयू ने इन खबरों का खंडन कर दिया है.

जेडी(यू) के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कह- हम अपने पिछले रुख पर कायम हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडी(यू) एक बार फिर एनडीए को अपना समर्थन व्यक्त करता है. हम एनडीए के साथ हैं, हम एनडीए के साथ बने रहेंगे."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).