Lok Sabha Election Results 2024: बिहार के काराकाट सीट से भोजपुरी एक्टर पवन सिंह आगे, आजमगढ़ से 'निरहुआ' पीछे
(Photo : X)

Karakat Election Result: लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. इसी बीच बिहार के सबसे चर्चित हॉट सीट काराकाट से भोजपुरी एक्टर पवन सिंह आगे चल रहे हैं. इस सीट पर एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह आमने-सामने हैं, जबकि महागठबंधन के राजा राम कुशवाहा भी चुनौती दे रहे हैं. काराकाट में 53.44 फीसदी वोटिंग हुई है जो 2019 के मुकाबले साढ़े चार फीसदी ज्यादा है. बीते चुनाव में वहां 49.09 फीसदी वोटिंग हुई थी. वहीं आजमगढ़ से 'निरहुआ' पीछे चल रहे है. सपा के धर्मेंद यादव आगे चल रहे हैं.