देश

Lok Sabha Election 2024 Voter Turnout: पश्चिम बंगाल में 9 बजे तक 15% वोटिंग, जानें 21 राज्यों में कितने फीसदी हुआ मतदान

21 राज्यों की 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. पहले चरण के लिए जारी वोटिंग में 2 घंटे का आंकड़ा आ गया है.

Lok Sabha Election 2024 Voter Turnout: पश्चिम बंगाल में 9 बजे तक 15% वोटिंग, जानें 21 राज्यों में कितने फीसदी हुआ मतदान
(Photo : X/EC)

आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव है. इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं. इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है. इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

21 राज्यों की 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. पहले चरण के लिए जारी वोटिंग में 2 घंटे का आंकड़ा आ गया है.

राज्य मतदान प्रतिशत
पश्चिम बंगाल 15.9%
मध्य प्रदेश 14.12%
त्रिपुरा 13.62%
मेघालय 12.96%
उत्तर प्रदेश 12.22%
छत्तीसगढ़ 12.02%
असम 11.15%
राजस्थान 10.67%
जम्मू-कश्मीर 10.43%
उत्तराखंड 10.41%
मिजोरम 9.36%
बिहार 9.23%
अंडमान 8.64%
तमिलनाडु 8.21%
नगालैंड 7.79%
मणिपुर 7.63%
पुडुचेरी 7.49%
महाराष्ट्र 6.98%
सिक्किम 6.63%
लक्षद्वीप 5.59%
अरुणाचल प्रदेश 4.95%

फिलहाल 21 राज्यों में मतदान जारी है. मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. लोग सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर लाइनों में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करने को लेकर अपील की है. प्रधानमंत्री ने हिंदी और अंग्रेजी सहित देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में एक्स पर पोस्ट कर कहा, "लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).