Pallavi Patel-Owaisi Alliance: पल्लवी पटेल ने ओवैसी की पार्टी AIMIM से किया गठबंधन, लोकसभा चुनाव में अखिलेश को हो सकता है बड़ा नुकसान!
Pallavi Patel and Owaisi- Photo Credits Twitter

Pallavi Patel-Owaisi Alliance: उत्तर प्रदेश में अभी तक सपा के साथ रहीं अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से हाथ मिलाने के बाद गठबंधन कर दिया है. जिसके बारे में ऐलान वह आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकती हैं. पल्लवी पटेल का ओवैसी के साथ गठबंधन करना सपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है. खबर यह भी है पल्लवी पटेल और ओवैसी की पार्टी में यूपी में करीब तीन दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

दरअसल पल्लवी पटेल एसपी प्रमुख अखिलेश यादव से मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी जैसी सीटें मांग रही थीं. लेकिन अखिलेश ने मिर्जापुर से अपना प्रत्याशी उतारकर उन्हें संकेत दे दिया था कि ऐसा नहीं होगा. जिसके बाद पल्लवी पटेल ने नाराज होकर अखिलेश से अलग होने के बारे में फैसला कर लिया था कि उन्हें अब सपा के साथ नहीं रहना है. यही वजह से की पल्लवी पटेल ने लोकसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी से  गठबंधन कर लिया है. पल्लवी पटेल अपना दल के संस्थापक डॉ. सोने लाल पटेल की बेटी हैं और यूपी की सिराथू विधानसभा से विधायक हैं

Tweet:

Tweet: