उम्र का बंधन तोड़ BJP ने चौंकाया! 75 साल की हेमा मालिनी को मथुरा से बनाया लोकसभा उम्मीदवार
जेपी ने आज 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में हेमा मालिनी का नाम भी शामिल है. भाजपा ने उन्हें मथुरा से मैदान में उतारा है. हैरानी की बात ये है कि हेमा मालिनी की उम्र 75 साल है.
लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने आज 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में हेमा मालिनी का नाम भी शामिल है. भाजपा ने उन्हें मथुरा से मैदान में उतारा है. हैरानी की बात ये है कि हेमा मालिनी की उम्र 75 साल है, ऐसे में भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में 75 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले जिताऊ सांसदों को एक बार फिर टिकट देकर लोगों को चौका दिया है.
BJP fields Hema Malini from Mathura
Again a Surprise as she is 75 years old. pic.twitter.com/tFh1isRi6z
— News Arena India (@NewsArenaIndia) March 2, 2024
आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले भाजपा नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में डाला गया था. इस वजह से पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के फायर ब्रांड नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत कई नेताओं को टिकट नहीं मिला था.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

