देश

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव के साथ हो सकता है 'खेला', सपा या बीजेपी किसके साथ जाएंगे जयंत चौधरी?

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बाद अब RLD प्रमुख जयंत चौधरी भी NDA गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. सियासी गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, सपा दावा कर रही है कि RLD के साथ उनका गठबंधन पहले से भी ज्यादा मजबूत है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव के साथ हो सकता है 'खेला', सपा या बीजेपी किसके साथ जाएंगे जयंत चौधरी?
Akhilesh Yadav (Credit- X)

Lok Sabha Election 2024:  आगामी लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन कमजोर होता दिखाई दे रहा है. विपक्षी गठबंधन की नींव रखने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बाद अब RLD प्रमुख जयंत चौधरी भी NDA गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. सियासी गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, सपा दावा कर रही है कि RLD के साथ उनका गठबंधन पहले से भी ज्यादा मजबूत है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि जयंत चौधरी राजनीति को समझते हैं. उन्हें उम्मीद है कि किसानों के लिए जो लड़ाई चल रही है, जयंत उस लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे.

यह भी पढ़ें: UP Elections 2022: जयंत चौधरी ने ठुकराया अमित शाह का ऑफर, कहा- BJP कर रही बड़ी साजिश

देखें VIDEO:

जयंत चौधरी कहीं नहीं जाएंगे: शिवपाल 

वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने दावा किया की जयंत चौधरी कहीं नहीं जाएंगे. मैं उनको अच्छे से जानता हूं, वो धर्मनिरपेक्ष हैं. भाजपा केवल मीडिया का इस्तेमाल कर गुमराह कर रही है. वे (रालोद) इंडी गठबंधन में बने रहेंगे और भाजपा को हराने का काम करेंगे.

किसानों के विरुद्ध काम कर रही है बीजेपी: डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने भी बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के विरुद्ध काम कर रही है. केंद्रीय बजट में किसी भी प्रकार की MSP का जिक्र नहीं है. बीजेपी ने हमारी पहलवान बहनों का अपमान किया है. बीजेपी विपक्षी पार्टियों को पैसे के बल पर कमजोर करने की कोशिश में लगी है. RLD के नेता जयंत चौधरी बीजेपी के झांसे में नहीं आएंगे. वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे किसानों को नुकसान पहुंचे.

देखें वीडियो:

सीट बंटवारे को लेकर  जयंत चौधरी  हैं नाराज

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) सपा द्वारा दी गई सात सीटों पर खुश नहीं है. उनका मामला फंसा हुआ है. इसी कारण वह भाजपा के भी संपर्क में है. हालांकि, इस मामले में पार्टी का कोई भी जिम्मेदार नेता खुल कर नहीं बोल रहा है. लेकिन सियासी गलियों में सबने अपने-अपने समीकरण लगाने शुरू कर दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).