West Bengal Assembly Elections 2021: गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर किया कटाक्ष, CM ममता और राहुल गांधी के बारे में कही ये बात
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बुधवार को विपक्षी नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है. उन्होंने बिना किसी के नाम लिए ही इशारों ही इशारों पर जमकर निशाना साधा है.
पटना, 10 मार्च : केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (bjp) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बुधवार को विपक्षी नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है. उन्होंने बिना किसी के नाम लिए ही इशारों ही इशारों पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ भी की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, "वाह रे मोदी जी, आपने तो कमाल कर दिया. आज दीदी चंडीपाठ कर रही हैं. दीदी, चुनाव जो न कराए आपसे."
भाजपा के 'फायर ब्रांड' के नेता के रूप में चर्चित बेगूसराय के सांसद गिररिराज सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपना एक वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, "बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं. अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मंदिर जाएं या मस्जिद. वाह मोदी जी वाह." सिंह ने अपने वीडियो में चुनाव की चर्चा की है. उन्होंने वीडियो में पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर बोलते दिख रहे हैं. वीडियो में सिंह कह रहे हैं, "वाह रे मोदी जी, आपने कमाल कर दिया. यह भी पढ़ें : Kerala Assembly Elections 2021: केरल चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने दिया इस्तीफा
जो लोग कल तक मस्जिदों में टोपी लगाकर सिर झुकाते थे, उन्हें मैंने देखा गुजरात के चुनाव में मंदिर-मंदिर जाते, कोट पर जनेऊ पहने हुए. वाह रे मोदी. बंगाल में मैंने दीदी को देखा. वहां के हिंदुओं को दुर्गा विसर्जन के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ता था. वाह रे मोदी, आज दीदी चंडीपाठ कर रही हैं. दीदी, चुनाव जो न कराए आपसे." उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल को लेकर बिहार की राजनीति भी गर्म है. पश्चिम बंगाल के चुनाव में बिहार भाजपा के कई नेता भी प्रचार करने जाने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

