एजेंसी न्यूज

Census 2021: लालू यादव ने जातीय जनगणना नहीं होने पर इसके बहिष्कार की धमकी दी, नीतीश कुमार भी पीएम मोदी को लिख चुके है पत्र

बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने जातीय जनगणना नहीं होने पर जनगणना,2021 के बहिष्कार की धमकी दी है. लालू ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर 2021 जनगणना में जातियों की गणना नहीं होगी तो बिहार के अलावा देश के सभी पिछड़े और अतिपिछड़ों के साथ दलित और अल्पसंख्यक भी गणना का बहिष्कार कर सकते हैं.’’

Census 2021: लालू यादव ने जातीय जनगणना नहीं होने पर इसके बहिष्कार की धमकी दी, नीतीश कुमार भी पीएम मोदी को लिख चुके है पत्र
लालू यादव (Photo Credits: Facebook)

पटना: बिहार (Bihar) की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने जातीय जनगणना नहीं होने पर जनगणना,2021 के बहिष्कार की धमकी दी है. लालू ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर 2021 जनगणना में जातियों की गणना नहीं होगी तो बिहार के अलावा देश के सभी पिछड़े और अतिपिछड़ों के साथ दलित और अल्पसंख्यक भी गणना का बहिष्कार कर सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जनगणना के जिन आंकड़ों से देश की बहुसंख्यक आबादी का भला नहीं होता हो तो फिर गणना के आंकड़ों का क्या हम अचार डालेंगे?’’ जातीय जनगणना से क्यों भाग रही है सरकार: कांग्रेस

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुवाई में विपक्षी दलों के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 30 जुलाई को मुलाकत कर सुझाव दिया था कि या तो विधानसभा का एक शिष्टमंडल जिसमें उनके साथ सभी दलों के सदस्य शामिल रहेंगे, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से समय लेकर उनके समक्ष अपनी इस माग को रखें और अगर केंद्र सरकार ऐसा नहीं करती तो राज्य सरकार सभी जातियों की जनगणना करे जैसे कर्नाटक ने कुछ समय पहले किया था.

नीतीश जिनकी पार्टी जदयू केंद्र और राज्य में भाजपा की सहयोगी है, ने नौ अगस्त को कहा था कि उनका लिखा पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय को चार तारीख को प्राप्त हो चुका है. अभी तक इसका जवाब नहीं आया है.

उन्होंने कहा था, '' हमलोग चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो जाए, यह केंद्र सरकार पर निर्भर है. यह हम लोगों की पुरानी मांग है. हम पहले भी इस संबंध में अपनी बातों को रखते रहे हैं.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).