Delhi CM Atishi: 'केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना है', शपथ लेने के बाद बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Watch Video)
Credit -ANI

Delhi CM Atishi: आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपने पहले भाषण में अपने गुरु और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आज मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, लेकिन यह हमारे लिए भावुक क्षण कि अरविंद केजरीवाल सीएम नहीं हैं. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों का जीवन बदल दिया. उन्होंने ईमानदारी और निष्ठा की मिसाल कायम करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.  अब हम सबको उन्हें फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है.

केजरीवाल को फिर से CM बनाना है: आतिशी