कर्नाटक: कांग्रेस को लग सकता है झटका, कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज
पिछले कुछ समय से जारकिहोली के भाजपा के साथ संबंध ठीकठाक चल रहे हैं. उन्होंने धमकी दी है कि वह अन्य विधायकों के साथ जल्द सामूहिक रूप से कांग्रेस छोड़ देंगे। इसके बाद राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता सकते में आ गये हैं.
बेंगलुरू: कर्नाटक में कांग्रेस के बागी विधायक रमेश जारकिहोली और उनके करीबी सहयोगी तथा विधायक महेश कुमाथल्ली के पार्टी छोड़ने की अटकलों से बुधवार को कांग्रेस के अंदर गहमागहमी का दौर शुरू हो गया. पिछले कुछ समय से जारकिहोली के बीजेपी के साथ संबंध ठीकठाक चल रहे हैं. उन्होंने धमकी दी है कि वह अन्य विधायकों के साथ जल्द सामूहिक रूप से कांग्रेस छोड़ देंगे. इसके बाद राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता सकते में आ गये हैं.
हालांकि इससे पहले खबरें थीं कि कांग्रेस विधायकों को इस्तीफे के लिए मनाने के प्रयास में रमेश अलग-थलग पड़ गये हैं क्योंकि श्रीमंत पाटिल, महेश कुमाथल्ली और बी नागेंद्र जैसे उनके करीबी विधायकों ने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा जताई है.
संबंधित खबरें
LPG की जमाखोरी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: देशभर में 12,000 छापेमारी, 15,000 से अधिक सिलेंडर जब्त
8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, AITUC ने जनवरी 2026 से नया वेतनमान लागू करने की मांग की
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, 25 साल बाद इतना छोटा चुनावी कार्यक्रम
Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 65 नामों का ऐलान
\