Kangana Ranaut Nomination: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत आज हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी. नॉमिनेशन के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, कंगना अपने गांव से निकलकर 11 बजे पड्डल मैदान से सेरी मंच तक रोड शो निकालेंगी. इसके बाद सुबह 11.45 बजे डीसी ऑफिस पहुंचकर 12 बजे नामांकन डालेंगी. नामांकन के बाद कंगना रोड शो करेंगी और विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगी. बता दें, इस सीट से कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को उतारा है, जो कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और यहां से सीटिंग एमपी प्रतिभा सिंह के बेटे हैं. विक्रमादित्य सिंह 9 मई को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं.
मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत आज करेंगी नॉमिनेशन
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी #कंगना_रनौत आज अपना #नामांकन पत्र दाखिल करेंगी
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है।#LokSabaElection2024 #himachalnews pic.twitter.com/xXp3VLkcXW
— DD News Himachal (@DDNewsHimachal) May 14, 2024












QuickLY