Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: 'कंगना रनौत को मंडी के मुद्दों के बारे में कोई जानकारी नहीं है', सातवें चरण के लिए वोट डालने के बाद बोले कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह- VIDEO
Vikramaditya Singh- ANI

Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए वोट डालने के बाद मंडी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने अपनी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि हमने हर दृष्टि से प्रदेश के हर वर्ग को प्राथमिकता देने का प्रयास किया है. विधानसभा में भी मुद्दे उठाए हैं और उन्हें पूरा किया है. हमें मंडी के विकास के लिए काम करना है. मुझे उम्मीद है कि राज्य के लोग हमें वोट देकर आशीर्वाद देंगे. हम निर्वाचित होने के बाद दिल्ली में मंडी के मुद्दों को उठाएंगे. मैं लोगों के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा हूं, लेकिन उन्हें (कंगना रनौत) मंडी के मुद्दों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्हें न तो इतिहास की समझ है और न ही उनके पास भविष्य के लिए कोई विजन है. अब समय आ गया है कि वे अपना सामान समेटना शुरू कर दें.

कंगना रनौत को मंडी के मुद्दों के बारे में कोई जानकारी नहीं है: विक्रमादित्य सिंह