Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल के लिए JPC का हुआ गठन, ओवैसी और इमरान मसूद समेत 31 सांसद शामिल- VIDEO
Photo- ANI

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 में जेपीसी के लिए 21 लोकसभा सांसदों और 10 राज्यसभा सदस्यों के नाम प्रस्तावित किए हैं. यह प्रस्ताव सदन द्वारा पारित भी कर दिया गया है. लोकसभा के 21 सांसद जो जेपीसी के सदस्य होंगे, उनमें जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या, अपराजिता सारंगी, संजय जयसवाल, दिलीप सैकिया, अभिजीत गंगोपाध्याय, डीके अरुणा, गौरव गोगोई, इमरान मसूद, मोहम्मद जावेद, मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी , कल्याण बनर्जी, ए राजा, लावु श्री कृष्ण देवरायलू, दिलेश्वर कामैत, अरविंद सावंत, सुरेश गोपीनाथ, नरेश गणपत म्हस्के, अरुण भारती और असदुद्दीन ओवैसी का नाम शामिल है.

वहीं राज्यसभा के 10 सांसद जो जेपीसी के सदस्य होंगे, उनमें बृज लाल, डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी, गुलाम अली, डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सैयद नसीर हुसैन, मोहम्मद नदीम उल हक, वी विजयसाई रेड्डी, एम. मोहम्मद अब्दुल्ला , संजय सिंह और डा. धर्मस्थल वीरेंद्र हेगड़े शामिल है.

JPC में शामिल 21 लोकसभा सांसदों के नाम

JPC में शामिल 10 राज्यसभा सांसदों के नाम