देश

JNU का नाम विवेकानंद यूनिवर्सिटी करने को लेकर देश में सियासी पारा चढ़ा, शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा नेता सीटी रवि के बयान पर किया पलटवार

जेएनयू को लेकर एक बार फिर देश में सियासी पारा चढ़ गया है. दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक भाजपा के नेता सीटी रवि के दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी करने की मांग को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है. शिवसेना ने इस मसले पर भाजपा पर हमला बोला है.

JNU का नाम विवेकानंद यूनिवर्सिटी करने को लेकर देश में सियासी पारा चढ़ा, शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा नेता सीटी रवि के बयान पर किया पलटवार
संजय राउत (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 17 नवंबर. जेएनयू (JNU) को लेकर एक बार फिर देश में सियासी पारा चढ़ गया है. दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक भाजपा के नेता सीटी रवि (CT Ravi) के दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी करने की मांग को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है. शिवसेना ने इस मसले पर भाजपा पर हमला बोला है. शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत (Shiv Sena Rajya Sabha MP Sanjay Raut) ने सीटी रवि के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ,द्वेष-भावना के चलते राजैनतिक विषय से प्रेरित होकर नाम बदलना ठीक नहीं है.

बता दें कि बीजेपी नेता सीटी रवि के जेएनयू का नाम विवेकानंद यूनिवर्सिटी करने की मांग पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि आप इंटरनेशनल स्तर पर विवेकानंद जी के नाम से यूनिवर्सिटी की स्थापना कीजिए. नेहरू जी हमेशा से ही देश का गौैरव व अभिमान रहे हैं,द्वेष-भावना के चलते राजैनतिक विषय से प्रेरित होकर नाम बदलना ठीक नहीं. यह भी पढ़ें-जेएनयू के 'लाल दुर्ग' में विवेकानंद की मूर्ति से विचारधाराओं के बैलेंस की तैयारी !

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया था. इस दौरान पीएम ने कहा था कि लोगों में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन विचारधारा को सपोर्ट करना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).