Lok Sabha Election 2024: 'इस चुनाव में BJP की एकतरफा जीत होगी' यूपी के पीलीभीत से टिकट मिलने पर बोले जितिन प्रसाद- VIDEO
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पीलीभीत जैसी प्रतिष्ठित सीट पर प्रत्याशी घोषित करके पार्टी ने मुझ पर गहरा विश्वास जताया है. मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी.
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत लोकसभा सीट से बीजेपी ने इस बार वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. अपनी उम्मीदवारी पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पीलीभीत जैसी प्रतिष्ठित सीट पर प्रत्याशी घोषित करके पार्टी ने मुझ पर गहरा विश्वास जताया है. इसके लिए मैं धानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और सभी बीजेपी नेताओं का धन्यवाद करता हूं. मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी.
बीजेपी का एकतरफा जीत होगी: जितिन प्रसाद
#WATCH पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, "पीलीभीत जैसी प्रतिष्ठित सीट पर प्रत्याशी घोषित करके पार्टी ने मुझपर जो विश्वास व्यक्त किया है उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह… pic.twitter.com/SRgUtao0oS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2024
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

