CM Soren met PM Modi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को गुलदस्ता भी भेंट किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 'एक्स' पर जानकारी देते हुए लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में पीएम आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की है. वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने भी इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई. अब इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए हैं. जेल से बाहर आते ही उन्होंने एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. उन पर ईडी ने करोड़ों की जमीन के घोटाला और इसी से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है.
झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने दिल्ली में PM मोदी से की मुलाकात: PMO
CM of Jharkhand, Shri @HemantSorenJMM, met Prime Minister @narendramodi.@JharkhandCMO pic.twitter.com/HwJ9BXHAMo
— PMO India (@PMOIndia) July 15, 2024
पीएम मोदी से शिष्टाचार मुलाकात हुई: हेमंत सोरेन
माननीय प्रधानमंत्री श्री .@narendramodi जी से शिष्टाचार मुलाक़ात हुई। pic.twitter.com/jByrjWHsUw
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 15, 2024













QuickLY