झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: संजय राउत का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-सीएए का नहीं हुआ फायदा

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के रुझानों से साफ हो गया कि बीजेपी के हाथ से एक और राज्य छिन गया. इसी के साथ सूबे में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी की हार लगभग मानी जा रही है. संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी के हाथों से झारखंड निकल गया. पीएम मोदी-अमित शाह ने भी बहुत कोशिश की लेकिन महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड भी उनके हाथ से निकल गया.

शिवसेना सांसद संजय राउत ( फोटो क्रेडिट- ANI )

Jharkhand Assembly Election Results 2019:  झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के रुझानों से साफ हो गया कि बीजेपी के हाथ से एक और राज्य छिन गया. इसी के साथ सूबे में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी की हार लगभग तय मानी जा रही है. इसी बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Shiv Sena Rajya Sabha MP Sanjay Raut) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी के हाथों से झारखंड निकल गया. पीएम मोदी-अमित शाह (PM Modi- Amit Shah) ने भी बहुत कोशिश की लेकिन महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाद अब झारखंड (Jharkhand) भी उनके हाथ से निकल गया.

संजय राउत ने आगे कहा कि भाषण दिए गए कि नागरिकता कानून से झारखंड को मदद मिलेगी. बावजूद इसके झारखंड के गरीबों और आदिवासियों ने बीजेपी को नकार दिया है. साथ ही आंकड़े दिखा रहे हैं कि वहां कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार बनाएगी. यह भी पढ़े-झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: जेएमएम चीफ हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों पर आगे

वही रुझानों के बाद कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आयी कि झारखंड की जनता ने बीजेपी के राष्ट्रीय मुद्दों को सिरे से खारिज कर दिया और स्थानीय मुद्दों और मंहगाई पर वोट किया है. दूसरी तरफ सीएम रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व सीट से पीछे चल रहे हैं. वे बीजेपी के बागी सरयू राय से पीछे चल रहे हैं. सरयू राय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.

रुझानों के अनुसार जेएमएम गठबंधन को 48 सीटें, बीजेपी को 23 सीटें, आजसू और बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा को 3-3 सीटें मिल सकती है. अन्य के खाते में 4 सीटें जा रही है.

Share Now

Tags

BJP Congress Hemant Soren Jharkhand Jharkhand Assembly Election 2019 Results Jharkhand Assembly Election Results Jharkhand Assembly Election Results 2019 Jharkhand Assembly Poll Results Jharkhand Assembly Poll Results 2019 Jharkhand Assembly Polls Jharkhand Assembly Polls 2019 Jharkhand Election 2019 Trend Jharkhand Election Trend 2019 Jharkhand Election Trends Jharkhand Mukti Morcha JMM live breaking news headlines Raghubar Das RJD आजसू आरजेडी कांग्रेस चुनाव नतीजे लाइव जेएमएम झामुमो झारखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड रुझान झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 नतीजे झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम झारखंड वोटों की गिनती नागरिकता कानून नागरिकता कानून 2019 बीजेपी रघुबर दास रघुवर दास राज्यसभा सांसद संजय राउत शिवसेना नेता संजय राउत शिवसेना सांसद संजय राउत संजय राउत सीएए सीएए 2019 सीएए पर बवाल हेमंत सोरेन

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड