Delhi Assembly Election 2020: 'मिनी पाकिस्तान' के बयान पर कपिल मिश्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए मैदान में भीड़ गई है. इस दरम्यान नेताओं में जुबानी जंग भी अपने चरम पर पहुंच गया है. इसी बीच बीजेपी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा (BJP leader Kapil Mishra) के एक ट्वीट से मामला और भी गरमा गया है. दरअसल कपिल मिश्रा ने चुनाव से पहले एक ट्वीट कर कहा था कि, 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. उन्होंने इससे पहले ट्वीट में कहा कि AAP और कांग्रेस ने शाहीन बाग जैसे मिनी पाकिस्तान खड़े किए हैं. जवाब में 8 फरवरी को हिंदुस्तान खड़ा होगा. जब जब देशद्रोही भारत मे पाकिस्तान खड़ा करेंगे. तब तब देशभक्तों का हिंदुस्तान खड़ा होगा.

कपिल मिश्रा के ट्वीट पर मचा घमासान ( फोटो क्रेडिट- ANI )

नई दिल्ली:- राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020  के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए मैदान में भीड़ गई है. इस दरम्यान नेताओं में जुबानी जंग भी अपने चरम पर पहुंच गया है. इसी बीच बीजेपी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा (BJP leader Kapil Mishra) के एक ट्वीट से मामला और भी गरमा गया है. दरअसल कपिल मिश्रा ने चुनाव से पहले एक ट्वीट कर कहा था कि, 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. उन्होंने इससे पहले ट्वीट में कहा कि AAP और कांग्रेस ने शाहीन बाग जैसे मिनी पाकिस्तान खड़े किए हैं. जवाब में 8 फरवरी को हिंदुस्तान खड़ा होगा. जब जब देशद्रोही भारत मे पाकिस्तान खड़ा करेंगे. तब तब देशभक्तों का हिंदुस्तान खड़ा होगा.

कपिल मिश्रा के इस ट्वीट के बाद भारत चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने रिपोर्ट मांगी है. जो 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी. वहीं आम आदमी पार्टी भी कपिल मिश्रा पर लगतार हमला कर रही है. AAP ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की कर कहा कि उम्मीदवार कपिल मिश्रा के नामांकन पत्र को रिटर्निग अधिकारी की ओर से गलत तरीके से स्वीकार किया गया. आप ने निर्वाचन अधिकारी से कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है.

बता दें कि कपिल मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी से विधायक थे. लेकिन मई 2017 में मंत्री पद से हटाये जाने के बाद मिश्रा ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की आलोचना शुरू कर दी थी. भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की हत्या, झूठ और तिकड़म से मैं पिछले कई वर्षों से लाचार महसूस कर रहा था. जिसके बाद कपिल मिश्रा ने बीजेपी का दामन थाम लिया. जिसके बाद उन्हें बीजेपी ने मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाकर कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PM Modi to Address Nation Today: पीएम मोदी का देश के नाम आज रात 8:30 बजे संबोधन, महिला आरक्षण पर मचे गतिरोध पर सकते हैं बात; यहां देखें स्पीच Live

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड