दिल्ली में INDIA गठबंधन समन्वय समिति की 13 सितंबर को पहली बैठक, शरद पवार के आवास पर नेताओं का होगा जमावड़ा

भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) की मुंबई में समन्वय समिति गठित किए जाने के बाद इसकी पहली बैठक 13 सितंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शरद पवार के आवास पर होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी

(Photo Credits IANS)

INDIA Alliance Coordination Committee First Meeting: भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) की मुंबई में समन्वय समिति गठित किए जाने के बाद इसकी पहली बैठक 13 सितंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शरद पवार के आवास पर होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी. विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने पिछले सप्ताह 14 सदस्यीय समन्वय समिति के गठन की घोषणा की, जिसमें कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, द्रमुक के टी.आर. बालू, झामुमो के हेमंत सोरेन, शिवसेना के संजय राउत, राजद के तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, आप के राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान, जद-यू के लल्लन सिंह, सीपीआई के डी. राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं.

समन्वय समिति के लिए मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी अपने नेता का नाम बाद में देगी. सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रचार अभियान समिति की पहली बैठक मंगलवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के मिलाप बिल्डिंग में होगी. प्रचार अभियान समिति में कांग्रेस के गुरदीप सिंह सप्पल, जद-यू के संजय झा, शिवसेना के अनिल देसाई, राजद के संजय यादव, एनसीपी के पी.सी.चाको, झामुमो के चंपई सोरेन, समाजवादी पार्टी के किरणमय नंदा, आप के संजय सिंह, सीपीआई-एम के अरुण कुमार, सीपीआई के बिनॉय विश्‍वम, नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी, आरएलडी के शाहिद सिद्दीकी, आरएसपी के एन.के. प्रेमचंद्रन, एआईएफबी के जी.देवराजन, सीपीआई-एमएल के रवि राय, वीसीके के तिरुमावलन, आईयूएमएल के केएम कादर मोइदीन, केसी (एम) के जोस के मणि, द्रमुक के तिरुचि शिवा और पीडीपी के मेहबूब नेग सदस्य हैं. यह भी पढ़े: India Alliance: अखिलेश यादव बोले- इंडिया गठबंधन से BJP घबराई, यह 2024 के लिए बड़ा संदेश

प्रचार अभियान समिति के लिए तृणमूल कांग्रेस अपनी पार्टी के नेता का नाम बाद में बताएगी. इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय तीसरी बैठक पिछले सप्ताह मुंबई में हुई, जिसमें 28 पार्टियों के 63 नेताओं ने हिस्सा लिया। इस गठबंधन ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी शिकस्‍त देने की रणनीति पर काम करने का ऐलान किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड