राजस्थान: सियासी हलचल के बीच सीएम अशोक गहलोत के करीबी कारोबारी राजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों के घर आयकर विभाग ने छापा मारा

राजस्थान के मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक करीबी कारोबारी राजीव अरोड़ा के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. राजीव अरोड़ा के अलावा उनके सहयोगियों के घर पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा है. खबर के अनुसार यहां आज करोड़ों रुपये का लेन-देन होने वाला था.

राजीव अरोड़ा के घर छापा पड़ा (Photo Credits: ANI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के एक करीबी कारोबारी राजीव अरोड़ा (Rajiv Arora) के घर पर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने छापा मारा है. राजीव अरोड़ा के अलावा उनके सहयोगियों के घर पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा है. खबर के अनुसार यहां आज करोड़ों रुपये का लेन-देन होने वाला था. आयकर विभाग की टीम मौजूदा समय में राजीव अरोड़ा के आवास और दफ्तर पर मौजूद है. आपको बता दें कि इस कार्रवाई के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) का सहयोग लिया गया है.

इन दिनों राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बागी तेवरों के बाद अशोक गहलोत की सरकार संकट में नजर आ रही है. सीएम अशोक गहलोत राज्य में अपनी सरकार बचाने में जुटे हुए हैं. इसके लिए अशोक गहलोत ने आज एक बैठक भी बुलाई है. इस बीच अचानक सीएम गहलोत के करीबियों पर की गई छापेमारी को लेकर कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के बगावती तेवर से अशोक गहलोत सरकार पर मंडरा रहा है संकट, आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक

राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच अगर सचिन पायलट कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होते हैं तो उन्हें पार्टी से निकालने का ऐलान भी किया जा सकता है. इस बीच खबर आ रही हैं कि राजस्थान में सचिन पायलट की जगह रघुवीर मीणा और महेश जोशी को अगला पीसीसी चीफ बनाया जा सकता हैं. इनमें से कुछ नाम आलाकमान को प्रस्तावित भी किए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rajasthan Road Tragedy: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराने के बाद SUV में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 5 की हालत गंभीर; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड