देश

क्या PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बन गए हैं, डोनाल्ड ट्रंप का नाम टॉप 5 में भी नहीं? देखें क्या कहते हैं आंकड़े

अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘Morning Consult’ द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पीएम मोदी को 75% अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो किसी भी लोकतांत्रिक नेता से सबसे ज़्यादा है.

क्या PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बन गए हैं, डोनाल्ड ट्रंप का नाम टॉप 5 में भी नहीं? देखें क्या कहते हैं आंकड़े
Photo- amitmalviya/X

Democratic Leader Approval Rating: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दुनिया में सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता का खिताब अपने नाम कर लिया है. अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘Morning Consult’ द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पीएम मोदी को 75% अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो किसी भी लोकतांत्रिक नेता से सबसे ज़्यादा है. यह सर्वे 4 जुलाई से 10 जुलाई 2025 के बीच किया गया. इसमें अलग-अलग देशों के हजारों लोगों से राय ली गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, हर चार में से तीन लोगों ने पीएम मोदी को एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नेता माना है. वहीं सिर्फ 18% लोगों ने असहमति जताई और 7% लोग इस पर कोई राय नहीं दे सके.

ये भी पढें: Fact Check: क्या अरुण गोविल ने पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल? वायरल दावा निकला झूठा, जानें सच्चाई

'पीएम मोदी एक बार फिर ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर में टॉप पर'

'पीएम मोदी को एक अरब से ज़्यादा भारतीयों का समर्थन'

ट्रंप का नाम टॉप 5 में भी नहीं

इस सूची में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे मियोंग 59% अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर रहे. खास बात ये है कि ली जे मियोंग ने कुछ ही समय पहले राष्ट्रपति पद संभाला है और इसके बावजूद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया.

दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो हाल ही में फिर से सत्ता में आए हैं, इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं. उन्हें सिर्फ 44% लोगों का समर्थन मिला. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप के कुछ घरेलू और ट्रेड पॉलिसी फैसलों की वजह से उनकी लोकप्रियता पर असर पड़ा है.

बीजेपी नेताओं में उत्साह

पीएम मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को लेकर बीजेपी नेता भी काफी उत्साहित नज़र आए. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा, “130 करोड़ भारतीयों का प्यार और दुनिया भर का सम्मान, पीएम मोदी एक बार फिर ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में नंबर वन. मज़बूत नेतृत्व और वैश्विक विश्वास के प्रतीक हैं पीएम मोदी.”

वहीं केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लिखा, “एक बार फिर, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सबसे भरोसेमंद और पसंद किए जाने वाले नेता के रूप में सामने आए हैं. भारत की मज़बूत और निर्णायक लीडरशिप को पूरी दुनिया सलाम कर रही है.”

ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर क्या है?

ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर एक ऐसा सर्वेक्षण उपकरण है, जिसे अमेरिका की डेटा इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स कंपनी Morning Consult चलाती है. इसका मकसद दुनियाभर के प्रमुख लोकतांत्रिक देशों के नेताओं की लोकप्रियता को ट्रैक करना होता है.

यह ट्रैकर क्या करता है?

  • हर हफ्ते दुनियाभर के लोगों से राय ली जाती है, खासकर लोकतांत्रिक देशों में.
  • यह बताता है कि किस देश का नेता अपने नागरिकों के बीच कितना लोकप्रिय है और कितने प्रतिशत लोग उनके कामकाज को पसंद या नापसंद करते हैं.
  • सर्वे में रोलिंग सेवन डे एवरेज (यानि लगातार 7 दिनों के औसत आंकड़ों) का उपयोग किया जाता है.
  • ये डेटा हजारों लोगों से ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से इकट्ठा किया जाता है.
  • इसमें भारत, अमेरिका, जापान, जर्मनी, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया समेत करीब 20 लोकतांत्रिक देशों को शामिल किया जाता है.

डेटा कैसे इकट्ठा होता है?

Morning Consult ऑनलाइन सर्वे करता है. उत्तरदाता देश के प्रतिनिधित्व के अनुसार चुने जाते हैं, जैसे उम्र, लिंग, क्षेत्र आदि के अनुपात से. हर देश का डेटा उसी देश की जनता की राय पर आधारित होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस लिस्ट में टॉप करते आ रहे हैं. जुलाई 2025 के सर्वे में भी उन्हें 75% अप्रूवल रेटिंग मिली है, जो उन्हें दुनिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला लोकतांत्रिक नेता बनाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).