Delhi Water Crisis: 'दिल्ली को मिल रहा पर्याप्त पानी, झूठ बोल रही है AAP', हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने CM केजरीवाल पर किया पलटवार- VIDEO
Nayab Singh Saini | Photo- ANI

Delhi Water Crisis: दिल्ली में उत्पन्न जल संकट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा कोर्ट के आदेश पर हुए समझौते के तहत दिल्ली को उसका पूरा पानी मुहैया करा रहा है. आम आदमी पार्टी सरकार अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए झूठ फैला रही है. मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि वे भ्रष्टाचार पर कम और विकास पर ज्यादा ध्यान दें. AAP सरकार पानी के लिए उचित बुनियादी ढांचा नहीं बना सकी, क्योंकि उनका पूरा ध्यान भ्रष्टाचार पर था. अदालत ने भी दिल्ली सरकार को भी फटकार लगाई और कहा कि हरियाणा सरकार सही मात्रा में पानी मुहैया करा रही है. दरअसल, बीते शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्य हरियाणा से तत्काल अतिरिक्त पानी प्राप्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. केजरीवाल सरकार ने अपनी याचिका में कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में चल रही भीषण गर्मी के कारण दिल्ली के लोगों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए वह याचिका दायर करने के लिए बाध्य हैं.

'दिल्ली को मिल रहा पर्याप्त पानी, झूठ बोल रही है AAP'