दीपा करमाकर इस राज्य की बन सकती हैं ब्रैंड एम्बेसडर

, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि त्रिपुरा की बेटी दीपा करमाकर ने एक बार फिर से भारत को गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा, आप (दीपा) दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं."

दीपा करमाकर (Photo Credits: Getty Images)

अगरतला. तुर्की के मर्सिन शहर में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक वल्र्ड चैलेंज कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर त्रिपुरा की ब्रैंड एम्बेसडर बन सकती हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, दुनिया में उनकी सफलताओं और पहले की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए, करमाकर को राज्य का ब्रांड एम्बेसडर बनाया जा सकता है. उन्हानें कहा कि इस बारे में फैसला मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब राज्य लौटने के बाद करेंगे.

भाजपा के महासचिव प्रतीमा भौमिक ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री दीपा को पहले ही सम्मानित करने की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने कहा, "एक पार्टी के रूप में हम पहले ही मांग कर चुके हैं कि उन्हें ब्रैंड एम्बेसडर बनाया जाना चाहिए."

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि त्रिपुरा की बेटी दीपा करमाकर ने एक बार फिर से भारत को गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा, आप (दीपा) दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं. "

चोट के कारण दो साल बाद वापसी करने वाली दीपा ने वल्र्ड चैलेंज कप में 14.150 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता है.

वह 2016 में रियो ओलंपिक के वॉल्ट इवेंट में कांस्य पदक जीतने से चूक गई थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa Match: बारिश से बदल सकता है सुपर-8 का खेल, जानें रद्द हुआ मुकाबला तो कैसे निकलेगा नतीजा? इस टीम को घोषित किया जाएगा विजेता

Aiden Markram vs Suryakumar Yadav Captaincy Stats: एडेन मार्कराम और सूर्यकुमार यादव दोनों में से कौन बेहतर कप्तान? जानें किसने दिलाई अपनी टीम को ज्यादा जीत

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs South Africa T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\